Almora: गुलदार पिंजरे में कैद…. लोगों पर किया था हमला….. ऐसे हुआ कैद (वीडियो)

खबर शेयर करें

https://youtube.com/shorts/OKKiSOg1-2s?feature=share

Almora। जिले के द्वाराहाट में एक महिला और पुरुष पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। ग्राम पंचायत सलना में बीती रात गुलदार पिंजरे में कैद हुआ। बताया जाता है कि पिंजरे में रखा गया कुत्ता बच गया। उसे गुलदार ने कुछ नहीं किया। गौरतलब हो कि 16 फरवरी को गुलदार ने सलना गांव के सुन्दर सिंह और अम्बा देवी को घायल करने के बाद गांव में पिंजरा लगाया गया था। सलना के ग्राम प्रधान एंव प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी ने वन विभाग से ग्राम सलना के में पिंजरा लगाने की मांग की थी। जिसके बाद वन विभाग ने 17 फरवरी को सलना में पिंजरा लगाया था। चंथरिया द्वाराहाट के वन अधिकारी मन मोहन तिवारी, फारेस्टर राकेश कुमार उप्रेती, फारेस्ट गार्ड घनानन्द भट्ट, फारेस्ट गार्ड मंजू कबडोला, जगदीश चन्द्र, मोहन सिंह की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू कर almora ला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में हादसा...... खाई में जा गिरा ट्रक, एक की मौत

https://youtube.com/s

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद