कुमाऊं: यहां गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार डाला……..

खबर शेयर करें

हल्द्वानी : कुमाऊं मंडल में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अपनी बहू के साथ घास लेने गई बुजुर्ग महिला को मार डाला। घटना नैनीताल जिले के फतेहपुर रेंज की भदयूनी गांव की है।

अफसरों ने बताया कि फतेहपुर रेंज में मंगलवार की सुबह भदयूनी गांव निवासी धनुली देवी(60) अपनी बहू लीला के साथ घर के पास ही जंगल में घास लेने गई थी। बहू पेड़ पर चढकर नीचे पत्ते तोड़कर फेंक रही थी। जिन्हें धनूली देवी इकट्ठा कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  अपहरण के बाद युवती से किया दुराचार, पुलिस ने दबोचा आरोपी

इस दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने धनुली पर हमला कर दिया और घसीट कर ले गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर रेंजर केएल आर्य और पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।

यह भी पढ़ें 👉  गेठिया के जंगल में सड़ी-गली हालत में मिला अज्ञात शव, सनसनी

सर्च अभियान चलाया गया। बाद में धनुली देवी का शव बरामद किया गया। शव को मोर्चरी में रखा गया। क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद