हल्द्वानी: सरेआम धारदार हथियार से युवक-युवती पर जानलेवा हमला, ये है मामला

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। काठगोदाम इलाके में गुरुवार शाम एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां एक युवक और उसकी महिला मित्र पर कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि युवती भी चोटिल हुई।

दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।घटना के अनुसार, राजपुरा निवासी 18 वर्षीय युवक अपनी महिला मित्र आनंदपुरी फेज-2, मुखानी निवासी को लेने काठगोदाम गया था।

दोनों रेलवे स्टेशन के निकट एक फैके के सामने खड़े थे, तभी कुछ युवक कार, ऑटो और बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उन पर अचानक धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।हमले में युवक को पेट पर दो गहरे वार लगे, साथ ही हाथ में भी गंभीर चोट आई।

वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। महिला मित्र पर भी हमला हुआ, जिससे वह भी घायल हो गई और बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की सूचना पर दोनों को तुरंत बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।युवक की मां बच्ची देवी ने काठगोदाम कोतवाली में तहरीर देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह पुराने विवाद से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है। दोनों हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद