उत्तराखंड: पसंद की शादी न होने पर पत्नी को मार डाला

खबर शेयर करें

देहरादून। पसंद की शादी न होने पर लैब कर्मचारी ने पत्नी की हत्या कर दी। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी बताया कि उसकी पत्नी कम पढ़ी-लिखी थी और उसे पसंद नहीं थी।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि शहबाज निवासी रिस्पना नगर थाना नेहरू कॉलोनी की शादी बीते साल 19 नवंबर को कहकशां से हुई थी। शहबाज ने पूछताछ में बताया कि तीन मार्च की रात कंबल से मुंह दबाकर उसने पत्नी की जान ले ली। घरवालों की इज्जत की खातिर उसने दबाव में आकर निकाह किया था।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि कम दहेज मिलने के कारण शादी के बाद से ही ससुरालियों का भी व्यवहार खराब हो गया था। शहबाज किसी पढ़ी-लिखी युवती से दूसरी शादी करना चाहता था।

आरोपी ने कंबल से मुंह दबाकर ली जान
आरोपी ने एक सप्ताह पहले कहकशां को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची और तीन मार्च की रात कंबल से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद उसे अस्पताल ले गया। मृतका के भाई सलमान की तहरीर पर पुलिस ने पति शहबाज के अलावा ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सरकारी अस्पताल से अनुबंध एक लैब में नौकरी करता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद