हल्द्वानी:आजादनगर-गांधीनगर में बिजली चोरी रोकने पुलिस और PAC उतरेगी, कमिश्नर दीपक रावत का आदेश, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा से लगे आजाद नगर और गांधी नगर में बिजली चोरों पर अंकुश लगाने के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बड़ा कदम उठाया है।

ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह गुंज्याल की जानकारी पर उन्होंने कहा की जिला पुलिस, प्रशासन और पीएसी के सहयोग से विशेष टीमें बनाकर आजादनगर और गांधीनगर बिजली फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

बिजली चोरी में संलिप्त लोगों की गोपनीय रूप से फोटो और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने फोर्स न होने के कारण बिजली चोरी प्रभावित क्षेत्र में कार्रवाई न कर पाने की जानकारी दी। इस पर कमिश्नर ने जिला पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग देने की बात कही।

ईई ऊर्जा निगम प्रदीप कुमार ने बताया कि कालाढूंगी चौराहा और 13 बीघा सब स्टेशन में स्टेशन रोड, आजादनगर, गांधीनगर, नई बस्ती, उजालानगर के करीब 11 हजार कनेक्शन हैं। इस क्षेत्र में अब तक करीब 700 स्मार्ट मीटर लग सके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद