हल्द्वानी: बाउंसरों ने इंटरनेशनल खिलाड़ियों को किया कैद, लीजेंड्स क्रिकेट लीग में बवाल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गौलापार में सोमवार को उस समय बवाल हो गया जब लीजेंड्स क्रिकेट लीग में सर्दन सुपर स्टार्स और इंडिया कैप्टन्स के बीच हुए मुकाबले के बाद बाउंसरों ने तीन दिन का बकाया भुगतान नहीं होने पर मुख्य गेट में ताला लगा दिया। इससे देश और विदेश के नामी खिलाड़ी बसों में आधा घंटे कैद रहे।

आयोजकों की ओर से दो घंटे में भुगतान होने के आश्वासन के बाद गेट खोला गया। इस दौरान गौरव तोमर, हाशिम अमला, शेल्डन जैक्सन, अजीत चंदिला, रजत भाटिया, रवि जांगिड़, दिवेश पठानिया, परविंदर अवाना, पुनीत बिष्ट, रितिक शर्मा, अनिरूध जोशी, इम्तियाज अहमद, मिर्जा दानिश आलम, हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा, दिलशान मुनावीरा सहित 20 खिलाड़ी कोच सहित अन्य स्टाफ की गाड़ी मैदान से बाहर नहीं जाने दी गई।

रमन रहेजा, को-फाउंडर लीजेंड्स क्रिकेट लीग ने कहा, “इन कार्यों को देखने वाले चीफ सुरक्षा अधिकारी सोमवार को हल्द्वानी से बाहर थे। इस वजह से भुगतान को लेकर दिक्कत आई। सभी का भुगतान किया जाएगा। किसी को घबराने की आवश्कता नहीं है।”

कुलदीप सिंह, सुपरवाइजर श्री हंस सिक्योरटी एजेंसी दिल्ली ने बताया, “82 बाउंसर, 42 गार्ड का तीन दिन का भुगतान नहीं किया गया है। इस वजह से मुख्य गेट बंद करना पड़ा। कंपनी की ओर से दो घंटे में भुगतान का आश्वासन दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर मंगलवार को होने वाले दो मुकाबले नहीं होने दिए जाएंगे।”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद