हल्द्वानी में डीएम का आरटीओ दफ्तर में छापा, दलाल भागे

हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को अचानक आरटीओ कार्यालय में छापेमारी की। डीएम की कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों के में हड़कंप मच गया। कार्यालय परिसर से दलाल फरार हो गए।
इस दौरान डीएम ने आरटीओ कार्यालय के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को नेम प्लेट व आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभाग में किसी भी कार्य की पेंडेंसी न रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति लाइसेंस या वाहन पंजीकरण जल्द कराने के नाम पर हस्तक्षेप करता है तो उसे परिसर से बाहर किया जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही आरटीओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों और रिकॉर्ड सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


