हल्द्वानी: शराब की दुकानों में छापेमारी

हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग की टीम ने नियमित प्रवर्तन एवं गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विभिन्न मदिरा दुकानों तथा हल्द्वानी में संचालित एफ.एल-2 (FL-2) अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न मदिरा ब्रांड की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक अभिलेखों एवं बिक्री प्रक्रिया की जांच की गई। गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से विभिन्न मदिरा ब्रांड्स के नमूने (सैंपल) विधिवत रूप से लेकर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


