हल्द्वानी: गीतांजलि बिष्ट बनीं टॉप 20 राइजिंग एआई लीडर्स,मलेशिया में मिलेगा सम्मान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। तल्ली बमौरी आर्दश नगर निवासी गीतांजलि बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उनको आगामी 25 अप्रैल को कुआलालंपुर मलेशिया में आयोजित होने वाले 7वें डिजिटल मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस टॉप 20 राइजिंग एआई लीडर्स में शामिल कर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान विश्वभर से चुने गए उन 20 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को दिया जाएगा। जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में शानदार कार्य किया है। गीतांजलि न्यू मोंटेसरी स्कूल हल्द्वानी के प्रबंधक बीरेन्द्र बिष्ट की पुत्री हैं। वर्तमान में वह नोएडा में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर (एआई और डेटा साइंस) के पद पर कार्यरत हैं।उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हल्द्वानी के न्यू मोंटेसरी स्कूल और आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल से प्राप्त की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद