उत्तराखंड में अब होम स्टे की पढ़ाई, आप भी ले सकते हैं प्रवेश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) से मान्यता प्राप्त “असिस्टेंट होम स्टे मैनेजर” पाठ्यक्रम शुरू कर दिया है।
इस पाठ्यक्रम के लिए काउंसलिंग एवं गाइडेंस फॉर्म 16 फरवरी से खोले जा रहे हैं। विवि के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की सत्यापन के बाद ही पात्र उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। कुलपति प्रो.एनसी लोहनी ने बताया कि यूओयू को एनसीवीटी की मान्यता प्राप्त होना गर्व की बात है।

यह पाठ्यक्रम होमस्टे, होटल एवं रिसॉर्ट क्षेत्र में कार्यरत युवाओं तथा स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा। अभ्यर्थी www.uou.ac.in पर जानकारी ले सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद