हल्द्वानी:बजरंग ऑटो पर ये आरोप, अफसरों ने नोटिस भेजा,दोपहिया वाहन खरीद से जुड़ा है मामला


हल्द्वानी। वाहन खरीदने वाले उपभोक्ताओं से अतिरिक्त शुल्क वसूलने के मामले में हल्द्वानी के संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने सख्त रुख अपनाया है। रामपुर रोड स्थित एक वाहन डीलर को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार चन्द्रशेखर जोशी ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि उन्होंने बजरंग ऑटो से दोपहिया वाहन खरीदा। जिसके पंजीकरण के नाम पर उनसे 8,777 रुपये की राशि मांगी गई। जांच में सामने आया कि आरटीओ में वास्तव में केवल 7,147 रुपये ही जमा करने होते हैं। आरोप है कि डीलर ने 1,630 रुपये की अवैध राशि ली। जब अतिरिक्त राशि पर आपत्ति जताई तो डीलर ने उन्हें स्वयं पंजीकरण कराने को कहा। मामले में आरटीओ डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने बजरंग ऑटो रामपुर रोड को नोटिस दिया गया है। मामले में जांच के बाद जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


