हल्द्वानी:बुजुर्ग की लाश को चूहों ने कुतरा, ये है मामला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी।शनि बाजार रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट दो मंजिला मकान में रह रहे बुजुर्ग की लाश पांच दिन तक पड़ी रही, जिसको चूहा कुतरता रहा। घनी आबादी के बीच बने मकान के पड़ोसियों को भी इस बारे में पता नहीं चला, जबकि मकान में दुकान भी है। पांच दिन बाद कुछ दूरी पर रहने वाला मकान मालिक को दुर्गंध महसूस तो वह मौके पर पहुंचा और पुलिस बताया।

https://youtu.be/QY6XgcHnhNM?si=ZZc4Z-I4EhaXN-qn
पुलिस के अनुसार मानपुर बहेड़ी निवासी 60 वर्षीय रमेश चंद्र वनभूलपुरा क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। वह मजदूरी कर गुजारा करते थे। पास में रहने वाले दूसरे मकान मालिकों ने जब किरायेदार को नहीं देखा तो उसका हाल लेने घर पहुंचे। दरवाजे के पास दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में चारपाई पर शव मिला। जिसके आसपास चूहे भागते नजर आए। चूहों ने शव का बायां हाथ, दाया पैर का अंगूठा सहित शरीर के अन्य हिस्सों को कुतर दिया था। मकान में स्थाई सीढ़ी न होने पर पुलिस को शव नीचे उतारने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। पुलिस के अनुसार शव करीब पांच दिन पुराना होने का अनुमान है।


वनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। आत्महत्या है हत्या इस पहलू की भी जांच की जा रही है। अभी तक मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया कि मृतक के परिजनों में कोई निकट संबंधी नहीं है। पुलिस ने चचेरे भाई के बच्चों को जानकारी दी है। भीड़भाड़ वाले इलाके में बुजुर्ग की लाश इस हालत में पाए जाने पर सोशल मीडिया में लोग सवाल उठा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद