हल्द्वानी की मुद्रिका ने बनाया रिकॉर्ड, 23 साल की उम्र में हासिल की ये उपलब्धि

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जज फार्म निवासी नेशनल बॉक्सिंग प्लेयर और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैराक मुद्रिका खुशी गुरूरानी ने ‘राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी’ (नेशनल टेक्निकल ऑफिसर) की कठिन परीक्षा पास कर ली है। महज 23 साल की उम्र में मुद्रिका की ओर से हासिल की गई इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।


मुद्रिका ने बीते 13 से 18 अप्रैल तक आयोजित अंडर 19 यूथ चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इसी दौरान उन्होंने एनटीओ की परीक्षा भी दी। बीते बुधवार को जब परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो मुद्रिका ने इसमें सफलता हासिल की।
बॉक्सिंग में एनटीओ को नेशनल टेक्निकल ऑफिसर कहा जाता है। ये वे प्रमाणित और उच्च स्तरीय अधिकारी होते हैं। जो राष्ट्रीय स्तर की बड़ी प्रतियोगिताओं में रिंग के बाहर से रेफरी, जज, जूरी या तकनीकी पर्यवेक्षक (टेक्निकल सुपरवाइजर) की भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही एनटीओ ही मैच के दौरान रेफरी और जजों के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी करते हैं।


मुद्रिका ने अपनी स्कूली शिक्षा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा से बीएफए (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) किया। वर्तमान में वह लखनऊ से एमएफए (मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स) की पढ़ाई कर रही हैं। उनके भाई ओम भी बॉक्सिंग प्लेयर हैं, जबकि माता संतोषी गुरुरानी सुशीला तिवारी अस्पताल में सोशल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।

अपर निदेशक खेल रशिका सिद्वकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, उप क्रीड़ा अधिकारी वरूण बेलवाल, बॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव गोपाल खोलिया, स्वीमिंग कोच पूनम सिरौला, दीपक जोशी और गौरव आदि ने खुशी जताई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद