उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में “7वीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026” के दूसरे दिन उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम किया । उत्तराखंड खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 पदक जीते साथ ही साथ 16 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई । मुख्य आयोजक एवं मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन राज्य के खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन किया । सबसे पहला पदक अल्मोड़ा उत्तराखंड की गर्विता बिष्ट ने केरला की खिलाड़ी नवरुद्र को बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उसके बाद कृष्णा कुमार श्रीवास्तव एवं मनस्वी ने भी अपने अपने भर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया । माही बिष्ट अश्मिका कुकरेती और प्रतिष्ठा रावत ने रजत पदक तथा उन्नति रावत , रजनी नेगी , स्वराज गैरोला एवं निकिता ने कांस्य पदक जीता । दिनांक 4 जून को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करेंगे । दूसरे दिन उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय के रजिस्ट्रार खेमराज भट्ट ने खिलाड़ियों को पदक पहना कर सम्मानित किया । इस दौरान राष्ट्रीय फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव श्रीराम चौधरी , आयोजन सचिव नीलेश जोशी, अनुपम महता , सुप्रियो विश्वास , रेफरी कमीशन के चेयरमैन अंजुलस सुन, अमित सिंह , प्रज्ञा जोशी , दीपक नौटियाल , सपना जवाड़ी, अतुल पांडे, मयंक गहतोड़ी सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद