बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट: आज बंद रहेंगे सभी स्कूल

Vector illustration of High school building. Vector School Building
बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आपदा प्रबंधन विभाग की सहमति के बाद आज, 20 जुलाई सोमवार को जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले के समस्त राजकीय (Government), शासकीय, अशासकीय (Aided) और निजी मान्यता प्राप्त (Private) विद्यालयों में आज छुट्टी रहेगी। यह निर्णय छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों (BEOs), उप शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का तत्काल और कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने सभी नागरिकों और छात्रों से अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

