यहां बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें


नैनीताल। सरोवर नगरी के स्टाफ हाउस क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह बीएससी तृतीय वर्ष की एक वर्षीय छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


मृतका की पहचान सिमरन आर्या के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सिमरन स्टाफ हाउस क्षेत्र की निवासी थी और बीएससी फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों और परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जब दरवाजा खोला गया, तो सिमरन का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों व दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद