बड़ी खबर: अल्मोड़ा कोविड अस्पताल में 25 मई से शुरू होगा आक्सीजन प्लांट, देखें वीडियो डीएम ने क्या कहा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के लोगों के लिये बड़ी की खबर है। नगर कोविड अस्पताल बेस में 25 मई से आक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएगा। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल में अस्थाई आईसीयू वार्ड बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जबकि आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि उपकरण आने शुरू हो गए हैं। कुछ उपकरण महानगरों से मंगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्लांट को स्थापित कर 22 से 25 मई तक ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा। इसके बाद इसे शुरू किया जाएगा।

बुधवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने इस मामले को लेकर कोविड अस्पताल बेस का जायजा भी लिया। उन्होंने अफसरों को दिशा निर्देश भी दिए। इधर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि 25 मई से आक्सीजन प्लांट शुरू किया जाएगा। प्लान शुरू होने से 50 बेड में मरीजों को ऑक्सीजन मिल पाएगी। 1 मिनट में 10 लीटर ऑक्सीजन तैयार भी हो सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद