अल्मोड़ा के डीएम रहे आईएएस अफसर सविन बंसल ने रोशन किया देश का नाम….. किया ये काम, आप भी बधाई दीजिये

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज़। अल्मोड़ा के डीएम रहे आईएएस अफसर सविन बंसल ने एक बार फिर शानदार काम किया है।
अब उत्तराखण्ड सरकार में अपर सचिव पद पर तैनात आईएएस सविन बंसल ने यूनाइटेड किंगडम(UK)में समूचे देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।

सविन बंसल ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित Climate Resilience Summit-2022 में ‘‘आपदा जोखिम-सुशासन’’ पर भारत एवं यूनिवर्सिटी कालेज लंदन का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने नीदरलैण्ड के मास्ट्रीच में आयोजित संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय मेरिट में अतिथि वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। सम्मेलन में उन्होने Multi-level governance & cross-border collaboration’ और 2013 की केदारनाथ त्रासदी के प्रबन्धन और सामुदायिक स्तर जलवायु परिवर्तन के लिए तैयार किये जाने वाली रणनीति पर व्याख्यान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

उनके संयुक्त राष्ट्र के इस व्याख्यान के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गयी है। संयक्त राष्ट्र ने इस सम्मेलन में श्री बंसल की अनिवार्य उपस्थिति note verbale के लिए दूतावास को निर्देशित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत


सविन बंसल वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के माध्यम से लंदन में मास्टर्स स्टडी कर रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम कामनवेल्थ स्कॉलरशिप द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए भारत से अखिल भारतीय सेवा के केवल एकमात्र अधिकारी का चयन किया गया था। सविन बंसल उत्तराखंड कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के डीएम रहे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से जुडे़ मामलों को त्वरित समाधान के लिए जनता के बीच वे काफी लोकप्रिय रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद