ईडी की रेड में भाजपा नेता के घर मिले अवैध कारतूस, गिरफ्तार

खबर शेयर करें

काशीपुर। ईडी की छापेमारी के बाद ऊधमसिंह नगर के भाजपा नेता अमित कुमार सिंह मुसीबतों फंस गए हैं। ईडी को उनके आवास से सात जिंदा कारतूस और एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। ये कार्रवाई होते ही भाजपा ने अमित सिंह पर एक्शन लिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आरोपी भाजपा नेता को पदमुक्त कर दिया है। बताते चलें कि बीते रोज भारत सरकार के प्रवर्तन निदेशालय की टीम के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अमित कुमार सिंह के काशीपुर के आवास पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आईटीआईटी थाने को सूचना दी कि अमित कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र कुमार सिंह निवासी हेमपुर इस्माइल वार्ड नं0-7 के निवास पर 01 खोखा कारतूस व 07 जिन्दा कारतूस .32 बोर के मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोविशील्ड पर पूर्व वैज्ञानिक की राय- 10 लाख में से सिर्फ 7 को हो सकता है साइडइफेक्ट

सूचना पर थाना आईटीआई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके से 32 बोर के 07 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा बरामद किए गये। अमित कुमार सिंह इन हथियारों के सम्बन्ध में कोई भी कागजात व लाइसेन्स नहीं दिखा पाये. इस पर पुलिस ने धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अमित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर थाना आईटीआई में अमित कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। भाजपा संगठन की ओर से भी भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आरोपी भाजपा नेता को पदमुक्त कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद