आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर फौजी ने ही कर ली लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। सेना में भर्ती कराने के नाम पर दो युवकों से लाखों की ठगी कर ली गई। आरोप है कि फौजी ने रकम तो ले ली, लेकिन भर्ती भी नहीं कराया। अब वह पैसे भी वापस नहीं लौटा रहा है। इस पर पीड़ितों ने पुलिस की शरण ली है।

जानकारी के अनुसार लोहाघाट के किमतोली निवासी जीवन सिंह 2021 में सेना भर्ती के लिए पिथौरागढ़ आया था। यहां उसकी मुलाकात धारचूला कालिका निवासी देवेंद्र कुमार से हुई। देवेंद्र ने उसको बताया कि वह कुमाऊं रेजीमेंट में नायक पद पर तैनात है। उसने विश्वास दिलाया कि उसकी अधिकारियों से जान पहचान है। वह दोनों को सेना में भर्ती करा देगा।

यह भी पढ़ें 👉  इन अस्पतालों और तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

इसके लिए पांच से छह लाख रुपये देने होंगे। बाद में फौजी ने युवक का मोबाइल नंबर ले लिया। भरोसे में आकर जीवन ने देवेंद्र को बैंक खाते और एप से 5.10 लाख रुपये दिए। चचरे भाई संजय सिंह को सेना में भर्ती कराने के लिए देवेंद्र को 5.50 लाख रुपये दिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद