”दी अल्फाबेट” स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां नर्सिंगबाड़ी में वर्मा परिसर में स्थित ”दी अल्फाबेट” स्कूल में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में अभिभावक और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

सर्वप्रथम स्कूल के प्रबंधक राहुल तिवारी और उनकी पत्नी स्कूल की प्रधानाचार्य अजीता तिवारी ने झंडारोहण किया। इसके बाद प्रबंधक राहुल तिवारी ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया। उन्होंने बताया की भारत 1757 से लेकर 1947 तक अंग्रेजों का गुलाम रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश


इससे पहले, 1757 से लेकर 1857 तक भारत पर ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी का कंट्रोल था। देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान के आगे आखिरकार अंग्रेजों ने घुटने टेक दिए और करीब 200 साल तक अंग्रेजों की गुलामी करने के बाद भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ।

उन्होंने बताया की देश को आजाद कराने में हमारे देश बड़ी संख्या में स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उन्होंने बच्चों से कहा की कड़े संघर्ष के बाद हमको आजादी मिली। बच्चों से आह्वान करते हुए कहा की अब देश के विकास और विश्व में भारत का नाम रोशन करने के लिए उनको कड़ी मेहनत कर मुकाम हासिल करना है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

स्कूल की प्रधानाचार्य अजीता तिवारी ने कहा की महात्मा गांधी, भगत सिंह, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और अन्य जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। इसके अलावा कई अन्य वीर सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए, तब जाकर आजादी नसीब हुई। ऐसे में हम इस दिन उन्हें याद करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को आजादी के महत्व को बताते हैं। उन्होंने बच्चों से आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को पढ़ने की भी बात कही। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

इस मौके पर पूजा,बीना, साक्षी, शारदा आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद