बड़ी खबर….जनसंख्या के मामले में भारत का रिकॉर्ड, चीन को पीछे छोड़ा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: जनसंख्या के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है जबकि 142.57 करोड़ के साथ चीन दूसरे नंबर पर खिसक गया है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है।जनसंख्या कोष की रिपोर्ट का शीर्षक ‘अब अरब जिंदगियां, अनंत संभावनाएं’ है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त के निर्देश- वनाग्नि की सूचना पर हो त्वरित कार्रवाई, न बरतें लापरवाही


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25 प्रतिशत आबादी 0 से 14 साल के बीच है। इसके अलावा 18 फीसदी लोग 10 से 19 की उम्र के हैं। 10 से 24 साल तक के लोगों की संख्या 26 प्रतिशत है। वहीं 15 से 64 साल तक के लोगों की संख्या 68 प्रतिशत है और 65 से ऊपर के 7 प्रतिशत लोग हैं। चीन की बात करें तो 0 से 14 साल के बीच 17 प्रतिशत, 10 से 19 के बीच 12 प्रतिशत, 10 से 24 साल 18 प्रतिशत, 15 से 64 साल 69 प्रतिशत और 65 से ऊपर के लोगों की संख्या 14 प्रतिशत है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद