अल्मोड़ा ब्रेकिंग…… शौचालय में मृत अवस्था मे मिला सिंचाई विभाग का कर्मचारी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज: अल्मोड़ा जिले के ताकुला में सिंचाई विभाग में कार्यरत 57 साल का कर्मचारी शौचालय में मृत अवस्था में मिला। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच गई है। पंचायतनामा कर रही है। कर्मचारी की मौत कैसे हुई इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक ताकुला के अमखोली निवासी पूरन सिंह बिष्ट (57) पुत्र स्वर्गीय हरक सिंह बिष्ट बीते शाम अचानक घर से गायब हो गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में पूरन घर के शौचालय में मृत अवस्था में मिले। ताकुला चौकी प्रभारी हरि राम ने बताया मृतक बिजौनर में सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। 4 दिन पहले घर आये थे। उन्होंने बताया की मौत कैसे हुए इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बालिका का पीछा कर इस तरह कर रहा था परेशान, पुलिस ने दबोचा आरोपी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद