Subscribe our YouTube Channel

यहां डामरीकरण प्लांट के विरोध में महिलाओं का धरना……

खबर शेयर करें

गरमपानी। यहां क्वारब-मौना मोटर मार्ग में बीते दो साल लगे डामरीकरण प्लांट का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को क्षेत्र की महिलाओं ने विरोध कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डामरीकरण के प्लांट चलने से प्रदूषण फैल रहा है।

जिससे चलते कई बीमारियों के होने का खतरा बना हुआ है। वहीं प्लांट चलने से उनकी फसलें भी खराब हो रही हैं। इस दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची। पुलिस ने भी महिलाओं को काफी समझाया। महिलाएं नहीं मानी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर…. उत्तराखंड में बारिश का कहर, कुमाऊं में यहां नाले में बस बही

जब बाद में प्लांट संचालक ने महिलाओं से कहा कि प्रशासन की ओर से कोई बात नहीं होती तब तक प्लांट पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस पर महिलाएं मानी। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीम देवी, भावना देवी, दीपा देवी, सुनीता देवी, देवकी देवी, प्रेमा देवी, हरुली देवी, बसंती देवी, पर्वर्ती देवी, मधुली देवी, प्रेमा रावत, गीता देवी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments