सराहनीय…उत्तराखंड के इस विधायक ने शुरू की जन संवाद सेवा, लोगों की मदद को जारी किया हेल्प लाइन नंबर, पढ़े पूरी खबर….

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

कोरोना संक्रमण से जुड़ी परेशानी का होगा प्रमुखता से समाधान

अल्मोड़ा। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। लोगों की मदद भी बढ़चढ़ कर करते हैं। इस कोरोना संक्रमण काल में भी विधायक ने लोगों की मदद को एक और कदम उठाया है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मदद को जन संवाद सेवा शुरू की है। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। द्वाराहाट, हल्द्वानी और देहरादून दफ्तर से इन नंबरों को जोड़ा गया है। लोग इसमें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक फ़ोन कर सकते हैं। लोगों को तुरंत मदद दी जाएगी। विधायक महेश नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में द्वाराहाट विधान सभा के लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिये और कोरोना संक्रमण से जुड़ी मदद करने के लिए एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया है।
इस हेल्पलाइन का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को ना सिर्फ दर्ज करना बल्कि मेरे दफ्तर की टीम के साथ उन दर्ज समस्याओं का जल्द से समाधान करना होगा। उन्होंने बताया कि लोग हेल्पलाइन का नंबर 8948194444 पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच फोन करके अपनी समस्या,सुझाव दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए द्वाराहाट , हल्द्वानी और देहरादून दफ्तर से इस नंबर को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन से जुड़ा एक ऑनलाइन पोर्टल भी जल्द लांच किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद