Subscribe our YouTube Channel

ब्रेकिंग….. व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी मिला, पड़ताल में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। यहां व्यापार मंडल के (नगर उद्योग व्यापार मंडल) संयुक्त सचिव हरीश धामी ने आत्महत्या कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसकी जांच की जा रही है। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्होंने फेसबुक पर अलविदा लिखा। उनके निधन पर शोक की लहर है। व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

जानकारी के अनुसार 35 साल के हरीश धामी नगर के गांधी चौक क्षेत्र में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते थे।
वह दुकान के पास ही व्यापार भवन में गंभीर हालत में पड़े हुए मिले। उनको अस्पताल ले जाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उपनिरीक्षक बसंत पंत ने मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मामला आत्महत्या का है। बताया जाता है कि मृतक व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments