उत्तराखंड: केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर रोक, ये है वजह

खबर शेयर करें

देहरादून: राज्य में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर फिलहाल अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है।
गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। उन्हें को अपने सुरक्षित गंतव्य को जाने को कह दिया गया है। बदरीनाथ की यात्रा जारी है। राज्य मौसम विभाग ने सोमवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए तीन धामों की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। रविवार सुबह से ही राज्‍य के इलाकों में बारिश हो रही है। एहतियातन केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विधि विधान के साथ खुले चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर के कपाट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद