Subscribe our YouTube Channel

डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि

खबर शेयर करें
कौशल्या देवी

डीडीहाट। यहां नारायण नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कन्याल की माता कौशल्या देवी का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थी। गुरुवार की रात 2 बजे उन्होंने बरेली में राममूर्ति अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर लोगों ने शोक जताया। उनके संघर्ष को भी लोगों ने याद किया।

बीते गुरुवार को जौलजीवी में हनशेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। यहां पर माँ की चिता में मुखाग्नि सिर्फ बेटा ही दे सकता है, बेटियां चिता को आग नहीं लगा सकतीं। इस सामाजिक सोच से ऊपर उठकर बेटियों ने न सिर्फ माँ की अंतिम शवयात्रा में कंधा लगाया बल्कि मुखाग्नि प्रदान कर बेटा होने का फर्ज निभाया। अंतिम संस्कार की सारी रस्में खुद निभाई। समाज की रूढिवादिता से ऊपर उठकर बेटियों ने समाज को एहसास कराया की बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं होता।

माँ की चिता में बेटे दीपक कन्याल, बड़ी बेटी गुड्डी देउपा, डॉ. मीनाक्षी कन्याल, तनवी दिगारी कन्याल, कमला कन्याल, दामाद तपोधन पांडेय, विजय दिगारी, जितेंद सिंह तिलारा, पोता दिव्यम कन्याल, ध्रुव तिलारा ने चिता को मुखाग्नि दी।

ज्योतिषाचार्य लीलाधर उप्रेती ने बताया आजकल बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में बेटियां आगे हैं। हम सभी लोगों को बहूं और बेटियों को आगे बढ़ाना चाहिए।

लीलाधर उप्रेती

वहीं कौशल्या देवी की बेटी और गायत्री परिवार से जुड़ी डॉ. मीनाक्षी पांडेय कन्याल ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होना होगा। सामाजिक बंधनो को तोड़ महिलाओं और बेटियों को आगे आना होगा। पांडेय ने लोगों से नदियों और श्मशान घाटों में गंदगी न करने की अपील भी की।

लोगों ने दुःख जताया
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कन्याल की माँ कौशल्या देवी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल,किशन भंडारी, हरेंद्र चुफाल, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, बीजेपी नेता सुरेश जोशी, विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर आदि ने शोक जताया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments