कुमाऊं:युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। रुद्रपुर के ग्राम महेशपुर में 18 वर्षीय युवती राधा (पुत्री रामावतार) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार दोपहर उसके शव को घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पीआरडी जवानों ने शव को अस्थायी मोर्चरी में रखवा दिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को अस्पताल से घर ले जाने लगे। पीआरडी जवानों ने रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। इसके बावजूद परिजन शव घर ले जाने में सफल रहे। बाद में सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस महेशपुर स्थित घर पहुंची।

परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बात पर मां ने युवती को डांटा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मामला संवेदनशील होने के कारण जांच जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद