हल्द्वानी: होली के दिन मौत से मातम, किसान की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। होली के उत्सव के बीच गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार को मातम में डुबो दिया। 54 वर्षीय किसान सोबन सिंह देवल्ला तल्ला निवासी की तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, होली की शाम सोबन सिंह घर से बाहर निकले थे। घर लौटते समय चोरगलिया रोड पर कुंवरपुर इलाके में उनकी बाइक आगे जा रहे किसी वाहन से टकरा गई।
इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। ठीक उसी समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल किसान को आनन-फानन में हल्द्वानी के बेस अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव प्राप्त किया। मृतक सोबन सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


