कुमाऊं:10 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को लेकर ये फैसला

Vector illustration of High school building. Vector School Building

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के सरकारी स्कूलों में लगातार घटती छात्र संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

विभाग ने उन विद्यालयों को बंद करने की योजना बनाई है जहाँ छात्रों की संख्या 10 से कम है। इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं और संसाधनों को नजदीकी बड़े विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)

मंडलीय कार्यालय ने सभी जिलों से ऐसे स्कूलों का विस्तृत ब्योरा मांगा है। अधिकारियों का मानना है कि कई स्कूलों में छात्र न के बराबर हैं, फिर भी वहां शिक्षकों की तैनाती है, जिससे व्यवस्था असंतुलित हो रही है। इस एकीकरण से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर और समुचित उपयोग हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)

वहीं छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं), गजेंद्र सिंह सौन ने बताया, मंडल भर से डेटा जुटाया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। विभाग का प्राथमिक उद्देश्य शिक्षकों का उचित विनियोजन और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद