उत्तराखंड:मार्च माह में मौसम के तेवर बदले

खबर शेयर करें

देहरादून। कुदरत ने इस बार ऐसी गुगली फेंकी कि कैलेंडर भले ही मार्च दिखा रहा है, लेकिन ठंड जनवरी जैसी है। होली के बाद जिन जैकेटों और कंबलों को अलविदा कहकर संदूक में पैक कर दिया गया था, उन्हें ठिठुरन ने दोबारा बाहर निकलवा दिया है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को नैनीताल, हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर समेत कई स्थानों पर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। मुनस्यारी में बारिश हुई। पिथौरागढ़ में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ। खलिया टॉप में दो इंच के करीब बर्फबारी हुई है।

बदले मौसम के चलते तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से अगले एक-दो दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच-बीच में हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद