कुमाऊं: दुष्कर्म से बचने को रात भर जंगल में छिपी रही पर्यटक

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल घूमने आई दिल्ली की युवती को अगवा कर टैक्सी ड्राइवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। गुरुवार देर शाम हुई वारदात में युवती नशे में धुत ड्राइवर के चंगुल से छूटकर भाग निकली और पूरी रात जंगल में काटी।

युवती शुक्रवार सुबह जंगल के पास मिली एक महिला की मदद से पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि देहरादून से वह शाम को हल्द्वानी पहुंची और नैनीताल के लिए हल्द्वानी निवासी दीपक बोरा की कार बुक कराई। नैनीताल से करीब 12 किमी पहले दीपक ने वाहन को जंगल की तरफ मोड़ लिया। विरोध करने पर कार तेज भगा दी और दो किलोमीटर आगे ले जाकर जबरदस्ती की कोशिश की और फोन भी छीन लिया। युवती किसी तरह टैक्सी से उतरकर नंगे पैर भागी और सड़क के नीचे बने कलवर्ट में पूरी रात छिपी रही। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद