कुमाऊं: कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के बैलपड़ाव क्षेत्र में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। गैबुआ स्थित फूड क्रिस्टल होटल के पास एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने घास लेने जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हल्द्वानी की ओर से आ रही कार गलत दिशा में चल रही थी और उसकी रफ्तार बहुत अधिक थी।हादसे का शिकार हुई दोनों महिलाएं पत्तापनी बैलपड़ाव की निवासी थी। इसमें कमला देवी (55 वर्ष) पत्नी शिवराज सिंह। इनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। पुष्पा देवी (55 वर्ष) पत्नी केवलानंद भट्ट। इनकी चार बेटियां हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासी दयाल सिंह पन्नू ने बताया कि कार चालक की लापरवाही के कारण यह भीषण हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार चालक को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाने की मांग की।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


