उत्तराखंड में जरूरी है भू कानून, सबको एकजुट होने की आवश्यकता: प्रकाश जोशी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा के निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने उत्तराखंड में जल्द भू कानून लागू किये जाने की वकालत की। उन्होंने कहा की राज्य के लिए भू कानून बेहद जरूरी है। इसके लिए सब लोगों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा की पहाड़ को बचाना है तो भू कानून बेहद आवश्यक है।

यहां जारी बयान में उन्होंने कहा की उत्तराखंड पहाड़ी राज्य है। पहाड़ से ही हमारी पहचान है। इसलिए हमको पहाड़ की जल, जंगल और जमीन की हिफाजत करनी होगी। बीते कुछ सालों में जिस तरह पहाड़ की जमीन बेची जा रही है। यह बेहद चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन मकान में ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा

उन्होंने कहा की राज्य में कड़ा भू कानून लागू किया जाना बेहद आवश्यक है। जोशी ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगे और गैर कृषक की ओर से कृषि भूमि खरीदने पर रोक लगे, वहीं पर्वतीय क्षेत्र में गैर पर्वतीय मूल के निवासियों के भूमि खरीदने पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद