सराहनीय: विक़्टोरिया क़्लब, विक्टोरिया गोल्डन बॉयज और डी शैडो के सदस्यों ने किया रक्त दान

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नगर और आसपास के युवाओं ने सोमवार को बेहद सराहनीय काम किया। विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पंवार के नेतृत्व में विक्टोरिया क्लब,विक्टोरिया गोल्डन बॉयज और डी-शैडो अल्मोड़ा के सदस्यों ने जिला अस्पताल में रक़्तदान किया। इसमें संदीप सिंह, गौरव कार्की, पंकज सांगा, हेमंत सिंह बिष्ट, शुभांशु रौतेला, पवन बिष्ट, राजू जोशी, सूरज नेगी, दिव्यांशु मेरे, वियोम बिष्ट, पारस कार्की, गोकुल बिष्ट, योगेश कुमार, सूरज रावत, अरूण कुमार वर्मा, अशोक कनवाल, दीपक दीप, भुवन पांडे, हरिश अनरिया, गौरव साह, विजय भट्ट, पवन सिंह बिष्ट शामिल रहें। वही विक़्टोरिया क़्लब के सदस्य सूरज वाणी, मयंक कार्की, अभिनव साह जगाती, गोपाल मेर, पंकज, नितिन भंडारी, दीप चंद्र जोशी, दीपक सिराड़ी, गौरव आर्या, उमेश राना, अमित नेगी, प्रदीप टम्टा आदि लोग उपस्थित रहे। जबकि इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश प्रतिनिधि बीएस मनकोटी, रेड क्रॉस जिलाध्यक्ष किशन गुरुरानी, सचिव विनीत बिष्ट, मनोज सनवाल, मनोज धानिक, महेंद्र बिष्ट, देवभूमि व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी आदि लोग शिविर में उपस्थित रहे।
विक्टोरिया क्लब, विक्टोरिया गोल्डन बॉयज और डी-शैडो अल्मोड़ा के सदस्य हमेशा जरूरत पड़ने पर जरूरतमंदों के लिए रक़्तदान कोष में रक़्तदान करते रहते हैं। विक़्टोरिया क़्लब साल में दो बार रक़्तदान शिविर लगाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद