नौकरानी का कारनामा…..सोने की अंगूठी और एक लाख की नगदी पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

रूड़की। यहां नौकरानी पर घर में चोरी करने का आरोप लगा है। इस मामले में गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि नौकरानी ने घर से सोने की अंगूठी व एक लाख रूपये की नगदी चुराई है। पुलिस नौकरानी से पूछताछ में जुट गई है।

यह घटना कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत साऊथ सिविल लाईंस की है। कोतवाल आर के सकलानी के अनुसार साऊथ सिविल लाईंस निवासी शोभित गुप्ता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि घर में काम करने वाली नौकरानी ने सोने की अंगूठी व एक लाख रूपये की नगदी चोरी की है। इस मामले में पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में ले लिया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा व महिला सिपाही स्वीटी द्वारा नौकरानी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री धाम में नई व्यवस्था से आक्रोशित व्यापारियों का हंगामा, दुकानें बंद
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद