Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा बेक्रिंग…. कांग्रेस हाईकमान के फैसले के बाद अंसतोष….. ब्लाक अध्यक्ष समेत कई ने दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: विधान सभा चुनाव में करारी हार के बाद भी कांग्रेस में अंसतोष कम नहीं हो रहा है। अब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को बनाये जाने के बाद पार्टी में अंसतोष और बढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट की उपेक्षा पर द्वाराहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है।

यहां पर ब्लाक अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट, प्रदेश कांग्रेस पवक्ता नारायण रावत, जिला उपाध्यक्ष दीपक बिष्ट, विधान सभा सचिव यूथ कांग्रेस राहुल कैड़ा, विधान सभा सचिव यूथ कांग्रेस दीपक बिष्ट, यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र भंडारी, मनीष कंडारी, रमेश बोरा आदि ने इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डिग्री कॉलेज के छात्रों को जी 20 के बारे में बताया

ब्लाक अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट ने बताया कि द्वाराहाट और चौखुटिया में अधिकांश पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। संगठन के उच्च पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक मदन बिष्ट नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए सबसे उपयुक्त थे। संगठन ने उनको दरकिनार कर उस वक्त कांग्रेस को मझधार में डाल बीजेपी में शामिल होने वाले नेता को नेता प्रतिपक्ष बना दिया। यह आम कांग्रेस कार्यकर्ता का अपमान है। इसिलए पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा दिया। उन्होंने प्रदेश संगठन और राष्ट्रीय नेतृत्व पर भी कई सवाल खड़े किये।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments