अल्मोड़ा: यहां महिलाओं की होगी निशुल्क जांच, चुनी जायेगी सबसे स्वस्थ्य महिला, होगा सम्मान

खबर शेयर करें

Almora: यहां महिला कल्याण संस्था की एक बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। तय किया गया की महिला कल्याण संस्था एवं रेड क्रॉस सोसाइटी 24 दिसंबर को रविवार को 11बजे से 3 बजे तक नंदा देवी मंदिर परिसर में महिलाओं के लिए एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाएगी।
जिसमें केवल महिलाएं प्रतिभा करेंगी। महिला चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर सहित अन्य जांच की जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को बीमारियों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। दवाओं का वितरण भी निशुल्क किया जाएगा।

इसके साथ ही महिला कल्याण संस्था द्वारा एक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिसमें (अल्मोड़ा की सबसे स्वस्थ्य महिला कौन )का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए महिला का बीपी, शुगर , हीमोग्लोबिन, वेट ,हाइट देखी जाएगी। उसके आधार पर स्वस्थ्य महिला का चयन किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई पुलिस चौकी, बाल-बाल बचे यात्री

महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा की महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं। उनका स्वस्थ रहना जरूरी है। महिलाओं के पास खुद के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल होता है। इसलिए महिलाएं इस हेल्थ शिविर में जांच को अवश्य पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन मकान में ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा

बैठक की अध्यक्षता मनोज सनवाल अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसायटी ने की। संचालन सचिव पुष्पा सती ने किया।
बैठक में उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, संरक्षक रीता जोशी, आशा पंत, आशा कर्नाटक, शांति शाह, दीपा सतीश जोशी, राधिका जोशी, गीता शाह, अनीता रावत, ममता चौहान, मंजू जोशी, रमा जोशी, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, रेखा चौहान, सरला बिष्ट, मंजू रावत, दीपा जोशी, आदिति अग्रवाल पांडे, रमा जोशी, आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद