अल्मोड़ा: वीडियो वायरल, चर्चा में ये इलाका

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: आज सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह जिले के वृद्ध जागेश्वर के पास थिकलना गांव के आसपास का बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक वीडियो में बाघ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो काफी चर्चा में है। कुछ युवाओं ने बाघ का यह वीडियो बनाया है।

ये वीडियो काफी चर्चा में है

हालांकि यहां पहाड़ों में बाघ की एक्टिविटी कम रहती है। स्थानीय निवासी अर्जुन राणा ने बताया की वह रविवार की शाम जागर(पूजा के लिए) लगाने दूसरे गांव में जा रहे थे। इस दौरान शाम को करीब 4 बजकर 30 मिनट में उनको और उनके साथियों को शौकियाथल से पहले थिकलना गांव को जाने वाली सड़क में बाघ दिखाई दिया। उनके साथियों ने बाघ का वीडियो बनाया है।(हालांकि सजग पहाड़ इसकी पुष्टि नहीं करता है)। उन्होंने बताया की उनके गांव के आसपास अकसर बाघ दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के लिये उमड़ा यात्रियों का सैलाब, हल्द्वानी में बसों का टोटा

नजदीक के गांव धौरनेली में शिक्षक सुमित पांडे ने बताया की उनको स्कूल को जाते वक्त पंजो के बड़े निशान दिखाई देते हैं। लेकिन वह बाघ के हैं या लेपर्ड के हैं। इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। इधर जागेश्वर रेंज के प्रभारी रेंजर केवल पांडेय ने बताया की पहाड़ में बाघ नहीं दिखाई देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद वह मौके पर गए। लोगों से जानकारी भी ली। वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया का कहना है की वीडियो फर्जी भी हो सकता है। वायरल वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद