हल्द्वानी के केवीएम स्कूल में भीषण आग, दो बसें और बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल जलकर खाक(वीडियो)

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: मुखानी के पास केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि स्कूल की बिल्डिंग धू-धू कर जलने लगी। इस भीषण अग्निकांड में स्कूल की दो बसें और जनरेटर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की शुरुआत स्कूल परिसर में बने जनरेटर रूम से हुई। माना जा रहा है कि जनरेटर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अचानक चिंगारी उठी, जिसने ही पास में खड़ी स्कूल की दो बसों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जनगणना से बचने के लिए फर्जी आधार पर छूट मांगने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं, डीएम के आदेश से हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम हरकत में आई। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए सबसे पहले आस-पास के हिस्से को सुरक्षित किया और आग बुझाने का काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जनगणना से बचने के लिए फर्जी आधार पर छूट मांगने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं, डीएम के आदेश से हड़कंप

पुलिस प्रशासन का कहना है कि
“आग लगने के कारणों की प्राथमिक जांच में जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट होना सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद