हल्द्वानी: ड्यूटी से घर लौट रहे रोडवेज चालक को कैंटर ने कुचला, मौके पर ही मौत
हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो में तैनात एक रोडवेज चालक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी पूरी कर देर रात घर लौट रहे गौलापार निवासी 44 वर्षीय अजय सिंह कुंजवाल को एक तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी खेड़ा निवासी अजय सिंह रविवार रात करीब 11:30 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घर के पास पहुंचे, चोरगलिया की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय करीब 30 मीटर दूर जा गिरे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस की कार्रवाई
काठगोदाम एसएचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और कैंटर को सीज कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीछे अब उनकी पत्नी और तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) का सहारा छिन गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी परिवार ने सड़क हादसे में अपने एक सदस्य को खोया था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद




