हल्द्वानी: नारायण नगर इंटर कॉलेज के पास लगी भीषण आग(वीडियो)

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के कुसुमखेड़ा इलाके में नारायण नगर इंटर कॉलेज के निकट एक बड़े खाली पड़े बगीचे में देर शाम भीषण आग लग गई। लगभग 100 बीघे के इस बगीचे में पहले झाड़ियों में आग लगी, जो तेजी से पेड़ों तक फैल गई।आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत सूचना देकर नगर निगम और पुलिस को अवगत कराया।मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने अपने पानी के टैंकरों के जरिए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद