मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे विधायक, ये है मांग

खबर शेयर करें

देहरादून: कुमाऊं मंडल के किच्छा विधानसभा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ आज मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। हालांकि सीएम आवास में धरना देने जा रहे विधायक को पुलिस ने रोका। लिहाजा विधायक हाथीबड़कला पर बैरिकेडिंग पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी धरने में शामिल हुए।

विधायक ने कहा किच्छा विधानसभा क्षेत्र में सरकार के इशारे पर लोगों को पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा अब तक 8 से लेकर 10 लोग पीटे जा चुके हैं। मारपीट में कई लोगों के हाथ पैर टूट गए हैं। वे अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। मारपीट करने वाले लोगों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा वहां के हालात बद से बदतर हो गए हैं। उन्होंने कहा आज तो वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं, लेकिन कल उन्हें विधानसभा में धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  फांसी के फंदे में झूलकर युवक ने लगाया मौत को गले
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद