ब्रेकिंग…..अल्मोड़ा में एमआरआई की सुविधा, हल्द्वानी जाने से मिलेगी मुक्ति, 12.50 करोड़ की

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत और बागेश्वर जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब पहाड़ के लोगों को एमआरआई जांच के लिये हल्द्वानी नहीं जाना होगा।

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ही जल्द एमआरआई की सुविधा शुरू होने वाली है। यहां पर रेडियोलोजी विभाग में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

इसकी कीमत 12.50 करोड़ है। यह एक अत्याधुनिक टैक्नोलोजी की MRI मशीन है। इस मशीन से पूरे शरीर के साथ, कार्डिक एमआरआई, एमआर एंजियोग्राफी सहित अन्य जांच की जा सकेंगी। बताया जाता है करीब एक माह बाद मशीन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद