अल्मोड़ा: हादसे में नगर पालिका कर्मचारी की मौत…..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। बाइक में बाजार को आ रही नगर पालिका अल्मोड़ा में कार्यरत महिला को नगर के दुगालखोला में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक सवार चालक मौके से फरार हो गया। नगर के राजपुरा भ्यारखोला निवासी पूनम देवी(50) पत्नी सुनील कुमार अपने बेटे अश्विनी कुमार के साथ शाम को बाइक में बाजार को आ रही थी। दुगालखोला में टम्टा मोहल्ला के पास विपरित दिशा से आ रहे रेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी दी। इससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक घायल हो गया। दोनों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉ. मोनिका ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। जानकारी मिलने पर नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एके सिंकदर पवार आदि लोग जिला अस्पताल पहुंचे। इधर कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद