अल्मोड़ा ब्रेकिंग…. गर्भवती महिला की तड़प तड़प कर हो गई मौत….

खबर शेयर करें

Almora: विकास खंड धौलादेवी के गल्ली गांव निवासी गर्भवती महिला की समय पर इलाज नहीं मिलने पर मौत हो गई। प्रसव होने के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद तबियत खराब होने पर उसको अस्पताल को लाया गया। इस दौरान बीच रास्ते मे तड़प तड़प उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि हीरा देवी (22) पत्नी पूरन सिंह की प्रसव पीड़ा के दौरान हॉस्पिटल लाते हुए रास्ते में मौत हो गई। कहा बीते दिनों अतिवृष्टि के कारण अल्मोड़ा पिथौरागढ़ हाइवे से लगी लिंक रोड हनुमान मंदिर डियाराखोली रोलगल्ली मोटर मार्ग के बंद होने से वाहनों की आवाजाही बंद है।

क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोगों को इस वजह से परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया की गुरुवार को गल्ली निवासी पूरन सिंह की पत्नी हीरा देवी को प्रसव पीड़ा हुई। गांव में ही गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। गांव के लोग किसी तरह डोली में उसको लाये। लेकिन आधे रास्ते में दर्द से तड़प तड़प कर महिला उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि सड़क मार्ग बंद होने से गर्भवती महिला को अस्पताल पहुँचाने में देर हो गई।

इस वजह से महिला की मौत हो गई। गल्ली के प्रधान पति जगत सिंह ने बताया हनुमान मंदिर डियाराखोली रोलगल्ली मोटर मार्ग में कई जगहों पर मलबा आने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक नही पहुचाया गया। जिससे महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यदि सड़क मार्ग बंद नही होता तो महिला को बचाया जा सकता था। उन्होंने बताया कि कई बार सड़क मार्ग खोलने को लेकर अफसरों से कहा गया। लेकिन सड़क नहीं खुल पाई।


इधर अधिशासी अभियंता आसुतोष ने बताया आपदा के बाद सड़को को खोलने का काम किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद