भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता नेगी का जागेश्वर में जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह नेगी निक्कू को भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं खुशी की लहर है। शुक्रवार को पहली बार गृह क्षेत्र जागेश्वर पहुंचने पर नेगी का कार्यकर्ताओं ने फुल-मालाओं और ढोल नगाढ़ो से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण और जमकर आतिशबाजी भी की। स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य गौरव पांडे, मंडल अध्यक्ष दन्या गणेश भैसोडा, उपाध्यक्ष गोकुल पांडे, भाजपा मिडिया प्रभारी गौरव नैनवाल, एबीवीपी जिला संयोजक कमल नेगी, प्रान्त संयोजक निर्मल तडागी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वरूण कपकोटी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपक भैसोडा, पूरन नेगी, नगर मंत्री लालू बिष्ट, अमित गोस्वामी, ग्राम प्रधान दानू मेहता, केशर सिंह नेगी, मंडल महामंत्री सुनिल नाथ, कृष्णा गैडा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद