आरतोला प्रकरण: 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा, ये हैं आरोपी……

खबर शेयर करें

मृतक के पुत्र की तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा

फरार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा। आरतोला के पास जली हुई कार में एक शव मिलने और एक व्यक्ति के घायल मिलने के मामले में शनिवार को 7 लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं हल्द्वानी में भर्ती घायल ने भी दम तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

ये था मामला
शुक्रवार सुबह जिले के धौलादेवी ब्लॉक के आरतोला पास कार संख्या यूके 04 एन-4113 जली हुई अवस्था में पाई गई । कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जबकि एक घायल। उसे इलाज के लिए अल्मोड़ा से हल्द्वानी रेफर किया गया। यहां एसटीएच में शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। जबकि प्रसाशन के मुताबिक कार में मृत मिले व्यक्ति की पहचान शैल निवासी सिब्बन सिंह उर्फ पप्पू (40) के रूप में की गई। आज शनिवार को इस मामले में मृतक सिब्बन सिंह के पुत्र जय कुमार ने राजस्व पुलिस को लिखित शिकायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

राजस्व उप निरीक्षक सुरेश अंडोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केदार बिष्ट, कमल राणा, नरेंद्र, राजू चम्याल, जगदीश सिंह,कमल नेगी, मोहन चम्याल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की आरोपियों को पकड़े जाने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद