अल्मोड़ा… पशु व्यापारी की हत्या का मामला, दोस्ती में साथ गया और पकड़ा गया होटल मैनेजमैंट किया युवक, मुख्य आरोपी फरार, पढ़े पूरी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। स्याल्दे में लापता हुए पुश व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का पकड़ लिया है। उसने मामले से जुड़ी कई जानकारी पुलिस को दी। लेकिन वारदात में शामिल मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। जो आरोपी पकड़ा गया है। वह दोस्ती में मुख्य आरोपी के साथ शामिल हो गया। पुलिस के अनुसार उसने होटल मैनेजमैंट किया है।

ये है मामला
दरअसल स्याल्दे में करीब 20 साल से 40 साल के अजिबुर्रहमान निवासी भोजपुर जिला मुरादबाद निवासी किराये में रहकर पुश व्यापारी का कार्य करते। बीते 6 अगस्त से वह लापता हो गए। मोबाइल भी स्वीच ऑफ हो गया। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र उदयपुर में पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में वारदातें करता था रामपुर का चोर, पांच बाइकों के साथ गिरफ्तार

लाश, बाइक की चाबी मिली
लापता व्यक्ति का शव 9 दिसंबर को ग्राम मल्ला भाकुड़ा तोक जडपानी तहसील स्याल्दे में मिला। शव के पास ही चश्मा, चाबी, एटीएम कार्ड जड़पानी गधेरे के एक गुफा से मिले। इसके बाद यह मामला अल्मोड़ा पुलिस को मिल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस मामले में एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने सल्ट थाना प्रभारी अजेन्द्र प्रसाद को मामले की जांच सौंपी। जांच में 25 साल के सुनील बिष्ट पुत्र राजे सिंह बिष्ट निवासी तल्ला चनोली स्याल्दे, विरेन्द्र कुमार पुत्र भगत राम निवासी ग्राम जड़पानी का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों की तलाश की। इस बीच मुख्य आरोपी विरेन्द्र कुमार फरार हो गया। जबकि मामले शामिल सह अभियुक्त सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक संख्या यूपी 21 यू 5017 को गधेरे में बने कलमठ से बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर- नगर पंचायत कालाढूंगी को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी

पकड़े गए आरोपी ने ये बताया

पुलिस के अनुसार घटना में शामिल मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जो आरोपी पकड़ा गया है। उसने होटल मैनेजमैंट किया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि मुख्य आरोपी उसका दोस्त है। मृतक को जानवर दिखाने और कमीशन की बात पर वह उसके साथ चला गया। इस बीच गांव को जाने वाले रास्ते में मुख्य आरोपी ने मृतक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी मौत हो गई। उसके बाद उन दोनों ने उसकी लाश ठिकाने लगाई। रात में बाइक को ठिकाने लगाया। इसके बाद वह घर आ गए। बताया जाता है जिस दिन मृतक की लाश मिली। उस दिन से मुख्य आरोपी फरार है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद